Posts

चीन की महान दीवार जिसे बनाने में चली गई 5 लाख लोगों की जान! द ग्रेट वाल ऑफ़ चाइना!

Image
चीन की महान दीवार: एक रहस्यमय इतिहास चीन की महान दीवार एक अद्भुत जगह है।   इसे बनाने में 5 लाख लोगों की जान चली गई। इस दीवार को बनने में 2000 साल लगे और कई राजा कंगाल हो गए। यह दीवार रेगिस्तान, पहाड़ों और नदियों से होकर समुद्र तक जाती है। यह दुनिया की सबसे बड़ी इंसानों द्वारा बनाई गई चीज है और यह दुनिया के सात अजूबों में से एक है। यह दीवार 21,196 किलोमीटर तक फैली हुई है। इसका इतिहास बहुत ही रहस्यमय है। चीन के लोग इसे क्यों बनाए? इस दीवार का ड्रैगन से क्या संबंध है? इसे दुनिया का सबसे बड़ा कब्रिस्तान क्यों कहा जाता है? इतनी मेहनत के बाद भी यह दीवार क्यों असफल रही? आज हम इन सवालों के जवाब जानेंगे।   चीन की महान दीवार चीन की महान दीवार दुनिया की सबसे लंबी दीवार है।   यह सीधी नहीं है, बल्कि कई टुकड़ों से बनी है। कुछ हिस्से एक-दूसरे के समानांतर हैं। सभी टुकड़ों को मिलाकर इसकी लंबाई 21,196 किलोमीटर है। यह बहुत लंबी है। अगर आप भारत में कश्मीर से कन्याकुमारी तक तीन बार यात्रा करें, तो भी यह दीवार उससे लंबी होगी। आज इस दीवार का ज्यादातर हिस्सा टूट चुका ...